सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े मामले में HC का निर्देश, अंतिम सफल अभ्यर्थी का कट-ऑफ मार्क्स वेबसाइट पर करें अपलोड 

By : Ark Sahuliyar
सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े मामले में HC का निर्देश, अंतिम सफल अभ्यर्थी का कट-ऑफ मार्क्स वेबसाइट पर करें अपलोड 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े एक मामले में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को महत्वपूर्ण निर्देश दिया है. अदालत ने आयोग से कहा है कि वह अब तक चयनित अंतिम सफल अभ्यर्थी का कट-ऑफ मार्क्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सार्वजनिक करे.

यह निर्देश सहायक आचार्य नियुक्ति के अभ्यर्थी राम प्रसाद द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया. याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि आयोग द्वारा उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा कर लिया गया है, लेकिन अब तक उनके प्राप्तांक जारी नहीं किए गए हैं. अंक सार्वजनिक नहीं होने के कारण उन्हें यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि उन्हें कितने अंक मिले हैं और विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोग द्वारा क्या कट-ऑफ तय किया गया है.

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने इसे अभ्यर्थियों की पारदर्शिता से जुड़ा विषय मानते हुए JSSC को निर्देश दिया कि वह कट-ऑफ मार्क्स और संबंधित जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करे. इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की एकलपीठ में सुनवाई हुई. आयोग की ओर से अधिवक्ता संजोय पीपरवाल और अधिवक्ता प्रिंस कुमार ने अपना पक्ष रखा. हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 17 फरवरी निर्धारित की है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि तब तक आयोग को निर्देशानुसार अंक और कट-ऑफ मार्क्स वेबसाइट पर जारी करने होंगे.

ये भी पढ़ें- नगर निकाय चुनाव में हर बूथ पर सीसीटीवी हो: भाजपा

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य