हजारीबाग पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी दानिश इक़बाल, हत्या और रंगदारी समेत ...

हजारीबाग पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी दानिश इक़बाल, हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में था वांछित

हजारीबाग पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी दानिश इक़बाल हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में था वांछित

फलक शमीम/न्यूज11  भारत

हजारीबाग/डेस्क:  हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी दानिश इक़बाल को नगवा हवाई अड्डा के पास से गिरफ्तार किया. आरोपी पर हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण और गोलीकांड जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल रहने का आरोप है . मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग, चतरा और बिहार के गया-औरंगाबाद इलाके में सक्रिय अपराधकर्मी दानिश इक़बाल, अपने गिरोह के सदस्यों उत्तम के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. 

सूचना के बाद लोहसिंघना थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया. करीब रात 2 बजे नगवा हवाई अड्डा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर जब पुलिस ने घेराबंदी की तो वह भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल ने पीछा कर पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान मो० दानिश इक़बाल शेरघाटी निवासी के रूप में हुई. तलाशी में उसके पास से कई मोबाइल, सिम कार्ड और राउटर बरामद किए गए.

पुलिस पूछताछ में दानिश ने स्वीकार किया कि वह उक्त गिरोह का सरगना है और झारखंड-बिहार में 15 से 20 लड़कों के साथ मिलकर संगठित अपराध करता है. उसका गैंग कारोबारियों, कंपनियों और व्यापारियों से रंगदारी के रूप में भारी रकम वसूलता था.

दानिश ने कई अपराधों की बात कबूल की है, जिनमें उदय साव हत्या कांड , अनवर अली हत्या कांड , भारत माला प्रोजेक्ट कैम्प गोलीकांड, और डॉ. तपेश्वर प्रसाद के क्लीनिक पर बम हमला शामिल हैं. हजारीबाग पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: मारवाड़ी युवा मंच झरिया में 7 अक्टूबर को निकालेगा "वॉकथॉन - वॉक फ़ॉर यूनिटी"

संबंधित सामग्री

2017 बैच के IPS विनीत कुमार को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रोन्नति, अधिसूचना जारी

झारखंड

2017 बैच के IPS विनीत कुमार को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रोन्नति, अधिसूचना जारी

बहरागोड़ा सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन घायल, माटिहाना फ्लाईओवर के समीप हुई दुर्घटना

झारखंड

बहरागोड़ा सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन घायल, माटिहाना फ्लाईओवर के समीप हुई दुर्घटना

शहर में गुंडों के सहारे शासन करना चाहते लोग - रघुवर दास

झारखंड

शहर में गुंडों के सहारे शासन करना चाहते लोग - रघुवर दास

अरुणा शंकर का बनाया गया मरीन ड्राइव झारखंड का रोल मॉडल बना

डोरंडा सड़क दुर्घटना मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने अधिवक्ता मनोज टंडन के खिलाफ जांच पर लगाई रोक

झारखंड

डोरंडा सड़क दुर्घटना मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने अधिवक्ता मनोज टंडन के खिलाफ जांच पर लगाई रोक

अड़की जिप सदस्य का पद आदिवासियों के लिए आरक्षित हो -कांग्रेस पार्टी के तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष विकास दास

झारखंड

अड़की जिप सदस्य का पद आदिवासियों के लिए आरक्षित हो -कांग्रेस पार्टी के तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष विकास दास