न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: हजारीबाग में चर्चित वन भूमि घोटाला मामले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सोमवार को ACB की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने एसीबी के विशेष लोक अभियोजक और विनय चौबे के अधिवक्ता की ओर से पेश की गई दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला रिज़र्व रख लिया. अब अदालत जमानत पर क्या निर्णय देती है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
वन भूमि घोटाले में भी बने आरोपी
ACB ने 10 नवंबर को विनय चौबे को हजारीबाग में उनके कार्यकाल के दौरान हुए वन भूमि घोटाले में भी अभियुक्त बनाया है. इससे पहले ब्यूरो इस मामले की प्रीलिमिनरी इंक्वायरी पूरी कर चुका था, जिसके आधार पर रांची एसीबी ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज की.
वन भूमि घोटाले में विनय चौबे के अलावा उनके करीबी विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार, ब्रोकर विजय सिंह समेत 73 लोगों के नाम प्राथमिकी में शामिल किए गए हैं.
ये भी पढ़ें- 5 दिसंबर से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र
हजारीबाग वन भूमि घोटाला: विनय चौबे की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य