नंदकिशोर कुमार/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़रा नदी के समीप सोमवार देर रात एक टेंपो (टम्पू) पलटने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. मिली जानकारी के अनुसार बहडा टोली गांव में एक शादी समारोह आयोजित था. शादी में शामिल होने के बाद सभी लोग टेंपो में सवार होकर मन्दिरिया गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में सोमवार रात्रि लगभग 10:30 बजे चिड़रा नदी पार कर चढ़ना के पास टेंपो अचानक पीछे की ओर जाने लगी. चालक द्वारा नियंत्रण न रख पाने के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में टेंपो में सवार प्रियंजली मिंज (23) वर्ष पिता स्वर्गीय सलीम मिंज, निवासी बड़ा कटरा, टेंपो के नीचे दब गईं जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी अनअन फानन में लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद केरकेट्टा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया वहीं दुर्घटना में साक्षी टोप्पो (16 वर्ष) पिता लौंगस टोप्पो के बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है इसके अलावा निमंती एक्का (38 वर्ष), पति आभास एक्का के माथे और कमर में चोट आई है वही दोनों घायल मन्दिरिया के रहने वाले हैं दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि मृतका प्रियंजली नर्सिंग की पढ़ाई की तैयारी कर रही थीं और उनका करियर अंतिम चरण में था.
यह भी पढ़ें: महिला इंटर कॉलेज बुंडू में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी - विकास कुमार मुंडा