लोक आस्था के महापर्व छठ का प्रातः कालीन भुवन भास्कर सूर्य नारायण भगवान को किया गया अर्घ्य प्रदान

लोक आस्था के महापर्व छठ का प्रातः कालीन भुवन भास्कर सूर्य नारायण भगवान को किया गया अर्घ्य प्रदान

लोक आस्था के महापर्व छठ का प्रातः कालीन भुवन भास्कर सूर्य नारायण भगवान को किया गया अर्घ्य प्रदान 

सुरेन्द्र कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखण्ड सिसई में हर्सोल्लास के साथ,पवन पर्व छठ पूजा की भुवन भास्कर सूर्यनारायण भगवान की प्रातः कालीन अर्घ्य देने के पश्चात, सत्यनारायण पूजा कर सम्पन्न हो गया. छठ पूजा में छठ व्रतियों द्वारा 36 घण्टे का निर्जला उपवास करके भगवान भुवन भास्कर सूर्य नारायण की सुख, शांति, समृद्धि एवम कल्याण हेतु उपासना आराधना एवं साधना की जाती है. प्रखण्ड सिसई क्षेत्र के कुदरा छठ तालाब, सिसई छठ तालाब, कुदरा बांध, बसिया रोड परास नदी, नागफेनी कोयल नदी सहित विभिन्न जलाशयों में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने अस्तचल भगवान सूर्य की उपासना करते हुए, प्रातः कालीन पर अर्घ्य दिया गया.

प्रखण्ड सिसई के पारस नदी पर सर्वप्रथम छठ पूजा वर्ष 2013 से शुभारम्भ की गई है. सर्वप्रथम छठ पूजा करने वाले प्रेम जायसवाल सह पत्नी कलावती देवी द्वारा पूजा अर्चना की गई. उसके बाद वर्ष 2014 में पांच छठ व्रती पूजा अर्चना किये थे. प्रेम जायसवाल, बलदेव साहू, भैरोसिंह खेरवार,मुन्ना बड़ाईक और एक अन्य द्वारा लगातार छठ पूजा शुभारम्भ किया गया, जो आज तक पूजा अर्चना कर रहे है.आज मंगलवार को भगवान भुवन भास्कर सूर्य नारायण को सूर्य को अर्घ्य प्रदान की गई. आज पारस नदी पर छठ पूजा करने वाले छठ व्रती की संख्या 65 जिसमें पुरूष भी छठ पूजा किये थे. साथ ही छठ व्रतियों द्वारा सभी लोग नदी किनारे सत्यनारायण की कथा पूजा किए. भीड़ काफी थी. पूजा पश्चात सभी लोग को छठ व्रतियों द्वारा,सभी श्रद्धालुओ एवं भक्तों को प्रसाद वितरण किये. वहीं छठी मईया व सूर्य भगवान से अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामनाएं की.

प्रखण्ड सिसई के नेशनल हाईवे पर स्थित,नागफेनी कोयल नदी छठ घाट पर छठ व्रतियों द्वारा विधिविधान से उगते हुए सूर्य नारायण को अर्घ्य दी गयी. इस छठ पूजा में भीड़ काफी थी।छठ व्रतियों एवं भक्तों के लिए लाइटिंग की व्यवस्था भरपूर की गई थी. साथ पार्किंग स्थल भी बनाया गया था. नागफेनी कोयल नदी में इस बार लगभग 15000 के आसपास थी. प्रखण्ड प्रशासन एवं कार्यकर्ता एक नजर बनाए हुए थे. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठ पूजा समिति ने कई सारे व्यवस्थाएं किए थे साथ ही रेफरल अस्पताल सिसई के द्वारा लोगों के सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया था. पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं के सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद रही वहीं सभी श्रद्धालुओं को प्रशासन ने भरपूर सहयोग किया.

सुबह उदयीमान भगवान भास्कर को आज प्रातः कालीन अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न हो गया. इस मौके पर समाजसेवी बलदेव साहू, भैरों सिंह खेरवार, प्रेम जायसवाल, विहिप के पंकज साहू,सतेंद्र साहू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं शामिल हुए थे. 

सुरक्षा व्यवस्था
इस पावन पर्व छठ पूजा को देखते हुए,छठ पूजा समिति नागफेनी के अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं अपनी भूमिका निभाई. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज, बीडीओ रमेश कुमार यादव सिसई, सीओ अशोक बड़ाईक सिसई, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित महिला पुरुष पुलिस बल एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़े: उदयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ सम्पन्न हुआ महापर्व छठ, भरनो में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम
 

संबंधित सामग्री

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

झारखंड

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

झारखंड

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

धनंजय सोनी ने पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए पूरे झारखंड में एक समान SOP लागू करने की मांग की

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

झारखंड

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया