उदयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ सम्पन्न हुआ महापर्व छठ, भरनो में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम

By : Admin
उदयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ सम्पन्न हुआ महापर्व छठ, भरनो में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
भरनो प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा भक्ति के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास संपन्न हुआ. भरनो प्रखंड में छठ महापर्व को लेकर मंगलवार की अहले सुबह छठव्रतियों की भारी भीड़ विभिन्न घाटों पर उमड़ पड़ी. छठव्रती महिलाओं ने भरनो बस्ती स्थित छठ घाट तालाब, नदी तटों और घरों में बनाए तालाबनुमा घाटों में जल खड़े होकर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया.

व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना की. बताया जाता है कि भरनो बस्ती के मुख्य छठ घाट पर लगभग 100 से अधिक व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर अर्घ्य दिया. कई परिवारों ने घरों में ही अस्थायी घाट बनाकर सूर्यदेव की उपासना की.वहीं छठ घाट में काफी भीड़ भाड़ होने के कारण आचार्यों के द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी को विधि विधान से पूजा सम्पन्न कराया और विधिवत आरती कराई, तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच ठेकुआ, केला आदि प्रसाद का वितरण भी किया गया. इधर पर्व को लेकर छठ पूजा समिति भरनो की ओर से घाटों की साफ-सफाई, सजावट और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई थी. इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमया बना हुआ था. वहीं प्रखंड प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए. बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ अविनाश कुजूर सहित थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे क्षेत्र में मुस्तैद रहा. भरनो में यह महापर्व धार्मिक एवं समाजिक सौहार्द की अद्भुत मिशाल पेश करते हुए संपन्न हुआ.

यह भी पढ़े: बहरागोड़ा स्वर्णरेखा नदी तट पर हजारों व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ महापर्व का हुआ भव्य समापन
 
संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित