सोनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब

सोनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब

सोनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब  

न्यूज11 भारत
चान्हो/डेस्क:
मांडर प्रखंड के सोनचिपी गांव में मंगलवार की रात अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा व तामीर-ए-मस्जिद अक्सा का भव्य आयोजन किया गया. जलसे में चान्हो, मांडर, बुंडू सहित दूर-दराज के इलाकों से हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की. पूरा मैदान इंसानियत और भाईचारे के नारे से गूंज उठा.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों को दूर कर समाज सुधार करना, दीन की सही समझ देना, आपसी मोहब्बत और भाईचारे को मजबूत करना तथा मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए लोगों को प्रेरित करना था. आयोजकों ने बताया कि आज के दौर में नफरत और तफर्रके के माहौल में इस तरह के जलसे समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं.

कार्यक्रम की शुरुआत नमाज-ए-ईशा के बाद कारी इरशाद साहब द्वारा पवित्र कुरान शरीफ की तिलावत से हुई. उनकी मधुर और रूहानी आवाज में की गई तिलावत ने पूरे माहौल को नूरानी कर दिया. तिलावत के बाद लोगों ने बड़ी ताद में दुआ में हाथ उठाए.जलसे की सदारत हाजी अब्दुल कयूम कासमी ने की, जबकि नेजामत की जिम्मेदारी मोहम्मद सूफियान हैदर ने निभाई. मुख्य वक्ता मुफ्ती सैयद नकीबुल अमीन बरकी कासमी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा, अच्छे अखलाक, आपसी एकता और कुरान-ओ-सुन्नत की शिक्षाओं पर अमल करना जरूरी है. उन्होंने लोगों से दीन पर मजबूती से चलने और समाज में फैली बुराइयों से दूर रहने की अपील की. बाद मशहूर शायर-ए-इस्लाम शाबान दिल खैराबादी ने अपने दिलकश अंदाज में नातिया कलाम पेश किया. उनकी नात “मस्जिद अक्सा की तामीर” सुनकर पूरा मजमा झूम उठा. लोग “सुब्हान अल्लाह” के नारों से उनकी हौसला-अफजाई करते रहे. अपने कलाम में उन्होंने मस्जिद अक्सा की तामीर में सहयोग करने वाले लोगों की दिल खोलकर सराहना की. साथ ही हिन्दू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का पैगाम दिया. उन्होंने कहा कि इंसानियत और मोहब्बत ही सबसे बड़ी ताकत है. अगर हम आपस में मिल-जुलकर रहेंगे तो कोई भी ताकत हमें तोड़ नहीं सकती.

मंच से मौलाना व उलमा-ए-दीन ने भी बयान दिए. उन्होंने नशा, दहेज, आपसी झगड़े जैसी बुराइयों से बचने और शिक्षा, अमन-चैन के साथ रहने की नसीहत की. आयोजकों ने बताया कि तामीर-ए-मस्जिद अक्सा के लिए जलसे में लोगों ने दिल खोलकर आर्थिक सहयोग किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा.
 
संबंधित सामग्री

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन झामुमो में शामिल, कोल्हान की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत

झारखंड

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन झामुमो में शामिल, कोल्हान की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत

RCMS कार्यालय पिपरवार में विदाई समारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय सचिव सतीश कुमार पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई

झारखंड

RCMS कार्यालय पिपरवार में विदाई समारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय सचिव सतीश कुमार पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर खलारी में बैठक, बीएलओ एवं बीएलए-2 को दिए गए आवश्यक निर्देश

झारखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर खलारी में बैठक, बीएलओ एवं बीएलए-2 को दिए गए आवश्यक निर्देश

गढ़वा जिले मे कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेशों में स्पष्टता, पूर्व आदेश यथावत प्रभावी

झारखंड

गढ़वा जिले मे कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेशों में स्पष्टता, पूर्व आदेश यथावत प्रभावी

मगध सीसीएल क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट का विधायक प्रकाश राम ने की सराहना

झारखंड

मगध सीसीएल क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट का विधायक प्रकाश राम ने की सराहना

सीएसआर के तहत नियमित हेल्ड कैंप लगाने की है जरूरत: प्रकाश राम (विधायक)