विकास कुमार/न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद के दाता नगर, हैदरनगर रोड स्थित सुशीला अकादमी स्कूल जपला ने अपने वार्षिकोत्सव समारोह के माध्यम से यह साबित कर दिया कि यह विद्यालय केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सर्वांगीण विकास का भी उत्कृष्ट केंद्र है. कार्यक्रम का शुभारंभ हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया.
अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था, बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए.आकर्षक नृत्य, मधुर गीत और आत्मविश्वास से भरपूर अंग्रेज़ी वार्तालाप ने यह दर्शाया कि विद्यालय बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है.
विद्यालय के निदेशक मिथिलेश्वर सिंह और प्रधानाध्यापिका सुरुचि सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित यह समारोह अनुशासन, भव्यता और उत्कृष्ट आयोजन का उदाहरण बना. मंच सज्जा से लेकर कार्यक्रम संचालन तक हर व्यवस्था सराहनीय रही. अभिभावकों ने एक स्वर में कहा कि सुशीला अकादमी स्कूल जपला शिक्षा के साथ संस्कार देने वाला अग्रणी संस्थान बन चुका है. यह वार्षिकोत्सव न केवल एक कार्यक्रम था, बल्कि विद्यालय की उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य की झलक भी प्रस्तुत कर गया. इस कार्यक्रम मे अभिभावक, बच्चे सहित हज़ारो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि में मोकामा के शिवालयों में उमड़ा श्रधा और विश्वास का सैलाब, भक्तिमय हुआ शहर