चांडिल में बालू घाट संचालन को लेकर सपादा में ग्राम सभा, ग्रामीणों ने सीमांकन व स...

चांडिल में बालू घाट संचालन को लेकर सपादा में ग्राम सभा, ग्रामीणों ने सीमांकन व स्थानीय रोजगार की उठाई मांग

चांडिल में बालू घाट संचालन को लेकर सपादा में ग्राम सभा ग्रामीणों ने सीमांकन व स्थानीय रोजगार की उठाई मांग

न्यूज11 भारत
चांडिल/डेस्क:
चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड मौजा सपादा में प्रस्तावित बालू घाट संचालन को लेकर रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम प्रधान की अध्यक्षता एवं अंचल अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में ई-नीलामी के माध्यम से चयनित कंपनी द्वारा बालू घाट संचालन के प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने विस्तार से चर्चा की तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव और प्रस्ताव रखे.

बैठक में बताया गया कि जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार मौजा सपादा के बालू घाट के संचालन के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित एजेंसी गो-क्वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता के संबंध में ग्राम सभा से राय मांगी गई है. इसी उद्देश्य से आयोजित ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से मांग की कि बालू घाट संचालन शुरू करने से पूर्व घाट क्षेत्र का स्पष्ट सीमांकन कराया जाए. ग्रामीणों का कहना था कि बिना सीमांकन के किसी भी प्रकार का खनन या बालू उठाव उचित नहीं होगा.

बैठक में प्लॉट संख्या 1107P, 2122P एवं 302P से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई. ग्रामीणों ने प्रस्ताव रखा कि बालू उठाव का कार्य स्थानीय मजदूरों एवं ग्रामीणों के माध्यम से कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिल सके. साथ ही मशीनों के उपयोग का विरोध करते हुए श्रम आधारित कार्य प्रणाली को प्राथमिकता देने की मांग की गई.

ग्रामीणों ने दावा किया कि प्लॉट संख्या 1107 श्मशान घाट के रूप में उपयोग किया जाता है, जबकि प्लॉट संख्या 2122 में ग्राम मंदिर एवं विभिन्न सार्वजनिक गतिविधियों का संचालन होता है. ऐसे में इन स्थलों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग भी ग्राम सभा में उठाई गई.

इसके अलावा ग्राम विकास कार्यों के लिए आवश्यक सरकारी भूमि उपलब्ध कराने, ग्राम सभा के अधिकार क्षेत्र का सम्मान करने तथा ग्राम हितों को ध्यान में रखते हुए बालू घाट संचालन से जुड़े निर्णय लेने की मांग की गई. ग्राम सभा में पारित सभी प्रस्तावों एवं ग्रामीणों की राय का प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया. 

कुकडु के प्रभारी सीओ अभय कुमार द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा अपनी मांगों को प्रस्ताव के माध्यम से व्यक्त किया है ग्रामीणों की मांगों को लेकर अग्रेतर करवाई की जाएगी. कुछ मांगे जायज है जिसे पूरा करना भी चाहिए.अंत में ग्राम प्रधान ने उपस्थित ग्रामीणों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया. मौके पर मुखिया सुधीर सिंह, ग्राम प्रधान पीताम्बर सिंह मानकी, पूर्व प्रमुख शंकर सिंह मुंडा, गौरांग प्रामाणिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पिपरवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे टीएसपीसी उग्रवादी शादी समारोह से गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

बूथ से पंचायत तक संगठन को धार देने के लिए JMM का अभियान आज से, CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक्शन में संगठन

झारखंड

बूथ से पंचायत तक संगठन को धार देने के लिए JMM का अभियान आज से, CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक्शन में संगठन

SIR पर कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रशिक्षित, आज से संगठनात्मक दौरे पर JMM महासचिव विनोद पांडेय

रांची के हरमू मैदान से ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

झारखंड

रांची के हरमू मैदान से ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

गढ़वा DC ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, 100% HPV टीकाकरण का दिया निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, 100% HPV टीकाकरण का दिया निर्देश

पिपरवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे टीएसपीसी उग्रवादी शादी समारोह से गिरफ्तार

झारखंड

पिपरवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे टीएसपीसी उग्रवादी शादी समारोह से गिरफ्तार

देवरी में JMM की बैठक, सभी पंचायतों में जल्द बूथ कमेटी गठन का निर्देश

झारखंड

देवरी में JMM की बैठक, सभी पंचायतों में जल्द बूथ कमेटी गठन का निर्देश