राज वर्मा/न्यूज11 भारत
गोमिया/डेस्क: रामनवमी पर गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने थाना क्षेत्र के सभी अखाड़ा के पांच- पांच सदस्यों को बैच,टोपी और आईकार्ड देकर पुलिस मित्र बनाया है ताकि किसी प्रकार की कुव्यवस्था पर तत्काल पुलिस को सूचना मिले और शांति सुरक्षा में सहयोग हो. रवि कुमार ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक ओर जहां बेरमो अनुमंडल पुलिस प्रशासन लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है,वहीं गोमिया थाना क्षेत्र में भी जुलूस के दौरान बेहतर समन्वय के लिए स्थानीय प्रशासन ने कई विशेष कदम उठाए हैं. पुलिस प्रशासन सभी अखाड़ा के पांच- पांच सदस्यों को पुलिस मित्र बनाया गया है जिसका उद्देश्य जुलूस के दौरान किसी भी भ्रम की स्थिति को रोकना तथा श्रद्धालुओं व आम जनता की सहायता के लिए तत्पर रहना है.
प्रशासन की अपील: सौहार्द और सहयोग सर्वोपरि
गोमिया पुलिस प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों और आम जनता से शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की है. पर्व की सफलता समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से ही संभव है. इसलिए लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी तक पहुंचाए. वैसे चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है,मिनी कंट्रोल रूम का निर्माण किया गया है, निगरानी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं, ड्रोन कैमरा से भी निगरानी होगी ताकि
जुलूस मार्ग की बारीकी से निगरानी हो सके.
यह भी पढ़ें: चैती दुर्गा पूजा की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा, कुंवारी कन्याओं का पूजन, रामनवमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु