न्यूज11 भारत
चतरा/डेस्क: चतरा एसपी को मिली गुप्त सूचना पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गिद्धौर के रामसागर तालाब इलाके में छापेमारी की गई. इस दौरान जंगल में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे दो विधि-विरुद्ध किशोरों को पकड़ा गया. पुलिस ने उनके पास से 4.77 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है. गिद्धौर थाने में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. अभियान में स.अ.नि. महेन्द्र ठाकुर व पुलिस बल शामिल थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ु में विदाई समारोह का आयोजन