घाघरा: दो साल भी नहीं टिक सकी शहीद संतोष उरांव की प्रतिमा, चपका में ध्वस्त होकर सड़क पर बिखरे अवशेष

दुर्दशा

घाघरा: दो साल भी नहीं टिक सकी शहीद संतोष उरांव की प्रतिमा, चपका में ध्वस्त होकर सड़क पर बिखरे अवशेष

पहली पुण्यतिथि के अवसर पर नवंबर 2024 में चपका चौक पर प्रतिमा स्थापित की गई थी

घाघरा दो साल भी नहीं टिक सकी शहीद संतोष उरांव की प्रतिमा चपका में ध्वस्त होकर सड़क पर बिखरे अवशेष

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा प्रखंड के चपका चौक पर स्थापित शहीद संतोष उरांव की प्रतिमा ध्वस्त होकर सड़क पर गिर गई. प्रतिमा के इस तरह धराशायी होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों के बीच प्रतिमा निर्माण में गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. बताया जाता है कि संतोष उरांव 17 नवंबर 2023 को शहीद हुए थे. उनकी पहली पुण्यतिथि के अवसर पर नवंबर 2024 में चपका चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी. इस दौरान कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी. इसके बाद वर्ष 2025 में भी प्रतिमा स्थापित होने के एक वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद संतोष उरांव को श्रद्धांजलि दी गई थी.लेकिन प्रतिमा स्थापित हुए अभी दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं और वह धराशायी हो गई. प्रतिमा के टूटकर सड़क पर बिखर जाने से स्थानीय लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है. लोगों का कयास है कि प्रतिमा निर्माण में गुणवत्ता वाली सामग्री के इस्तेमाल और मजबूती का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया होगा. हालांकि, प्रतिमा गिरने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.फिलहाल प्रतिमा के टूटे हुए हिस्सों को सड़क से एकत्रित कर कपड़े से ढक दिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहीद की प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए सम्मान और गौरव का प्रतीक है. ऐसे में प्रतिमा का इस तरह क्षतिग्रस्त होना चिंता का विषय है.अब लोगों की नजर इस बात पर है कि शहीद संतोष उरांव की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक दोबारा कब स्थापित किया जाएगा और इसके निर्माण में गुणवत्ता एवं मजबूती का कितना ध्यान रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के सलाहकार पहुंचे धनबाद, बीसीसीएल, पुनर्वास स्थलों और प्रमुख विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

संबंधित सामग्री

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

झारखंड

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

कमल किशोर सिंह ‘रिंकू’ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया