पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा प्रखंड के चपका में बुधवार को क्षेत्रवासियों को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा की सौगात मिली. जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी के आवास के समीप 10 बेड वाला अत्याधुनिक घाघरा सिटी हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के साथ हुई. इसके बाद सदर अस्पताल गुमला के सिविल सर्जन शंभू चौधरी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद कुशल एक्का, जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी एवं प्रखंड प्रमुख सविता देवी जे एम एम के नेता अशोक उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया.
आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल
अस्पताल के संचालक डॉ. जीवन प्रकाश ने बताया कि यहां मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए NICU गंभीर मरीजों के लिए ICU ट्रामा सेंटर हड्डी फ्रैक्चर सहित विभिन्न रोगों का इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है.
24×7 सेवा, मुफ्त एंबुलेंस अस्पताल की ओपीडी और फार्मेसी चौबीसों घंटे खुली रहेगी. साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे मुफ्त एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके.
अनुभवी डॉक्टरों की टीम
अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है, जिसमें फिजिशियन डॉ. ललन कुमार सिंह, सर्जन डॉ. राहुल कुमार, फिजिशियन डॉ. अनिरुद्ध शामिल हैं.
लोगों में खुशी की लहर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने पर खुशी जाहिर की. लोगों का कहना है कि अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर अतिक्रमण मुक्त अभियान पर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर आयुक्त को दिया विशेष सुझाव