घाघरा: कोटामाटी फार्म से 15 वर्षीय बाल-मजदूर लापता, जांच में जुटी पुलिस

बाल-मजदूर लापता

घाघरा: कोटामाटी फार्म से 15 वर्षीय बाल-मजदूर लापता, जांच में जुटी पुलिस

फार्म में कार्यरत 15 वर्षीय बाल-नाबालिग मजदूर खुदी लोहारा बुधवार (29 जुलाई) से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है.

घाघरा कोटामाटी फार्म से 15 वर्षीय बाल-मजदूर लापता जांच में जुटी पुलिस 

न्यूज़11 भारत 
घाघरा/डेस्क:
 घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी गांव स्थित संतोष साहू के फार्म में कार्यरत 15 वर्षीय बाल-नाबालिग मजदूर खुदी लोहारा बुधवार (29 जुलाई) से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर किशोर की तलाश करने की गुहार लगाई है. घाघरा पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता किशोर की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

लापता किशोर के भाई सोनू लोहारा ने बताया कि दोनों भाई संतोष साहू के फार्म में मजदूरी करते हैं. बुधवार सुबह खुदी लोहारा यह कहकर निकला था कि वह फार्म में खीरा तोड़ने जा रहा है, लेकिन वह फार्म तक पहुंचा ही नहीं. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के गांवों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

इसके बाद परिजनों ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर नाबालिग की शीघ्र बरामदगी की मांग की. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे पुलिस से जल्द से जल्द खोजबीन कर बेटे को सकुशल घर वापस लाने की अपील कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: BREAKING NEWS: रांची में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर IT की रेड
 
संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर