बारिश बनी आफत

घाघरा: मूसलाधार बारिश बनी आफत, पेड़ गिरने से पिकअप क्षतिग्रस्त; डेढ़ से दो लाख रुपये के नुकसान की आशंका

घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा पंचायत के भंडार टोली में शुक्रवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया.

By : Ark Sahuliyar
घाघरा: मूसलाधार बारिश बनी आफत, पेड़ गिरने से पिकअप क्षतिग्रस्त; डेढ़ से दो लाख रुपये के नुकसान की आशंका

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
घाघरा/डेस्क:
घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा पंचायत के भंडार टोली में शुक्रवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. रात करीब 1:30 बजे तेज बारिश और हवा के बीच घर के समीप एक विशाल काया पेड़ गिर जाने से वहां खड़ी पिकअप वाहन पर आ गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना में शंकर उरांव पिता भंडारी उरांव की पिकअप को भारी नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. घटना के समय कोई व्यक्ति वाहन के अंदर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गई.पीड़ित शंकर उरांव ने बताया कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा और बॉडी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है.अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में पेड़ों के गिरने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है.