निरीक्षण

बरवाडीह स्टेशन पर महाप्रबंधक का सख्त निरीक्षण, यार्ड रिमॉडलिंग से लेकर गुड्स ट्रेन परिचालन तक दिए निर्देश

यात्री सुविधाओं, रेल परिचालन व्यवस्था, सुरक्षा एवं संरक्षा सहित यार्ड की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बरवाडीह स्टेशन पर महाप्रबंधक का सख्त निरीक्षण, यार्ड रिमॉडलिंग से लेकर गुड्स ट्रेन परिचालन तक दिए निर्देश

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को बरवाडीह स्टेशन और यार्ड का करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, रेल परिचालन व्यवस्था, सुरक्षा एवं संरक्षा सहित यार्ड की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने यार्ड रिमॉडलिंग को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने लोडेड वैगनों के डिस्पैच की व्यवस्था की भी समीक्षा की. यार्ड के बेहतर रखरखाव और सुंदरीकरण पर जोर देते हुए परिसर में उगी झाड़ियों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया.गुड्स ट्रेनों के परिचालन को लेकर भी अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. उन्होंने मालगाड़ियों के सुचारु एवं सुरक्षित परिचालन के साथ स्टेशन की यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया.

निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.महाप्रबंधक ने अधिकारियों को सुरक्षा और संरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा रेल परिचालन को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: कपाली क्षेत्र में अवैध खनन-परिचालन के विरुद्ध खनन विभाग ने चलाया जांच अभियान,  अवैध बालू और चिप्स लदे दो वाहन पकड़े गए

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.