न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची से बड़ी खबर सामने आई हैं. झारखंड में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर चिंता बढ़ गई हैं. इस बीच झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर राज्य में गैस आपूर्ति बढ़ाने की मांग की हैं. पत्र में आने वाले दिनों में रमजान, ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहार का जिक्र करते हुए दिक्कत बताई हैं. उन्होंने लिखा है कि ऐसे में घरों और होटलों में गैस की मांग काफी बढ़ जाती हैं. अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है, ताकि त्योहारों के दौरान राज्य में गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि त्योहारों के समय लोगों को गैस की कमी का सामना न करना पड़े और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहे.

यह भी पढ़े: रांची जेल चौक में ट्रक पलटा, आवागमन हुआ प्रभावित