कार्रवाई

गढ़वा DC ने राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग में अव्यवस्था व एमडीएम संचालन में अनियमितता पर की त्वरित कार्रवाई

उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने कराई थी राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग की जांच

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा DC ने राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग में अव्यवस्था व एमडीएम संचालन में अनियमितता पर की त्वरित कार्रवाई

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा एक्शन में गढ़वा जिले के राजकीय मध्य विद्यालय, लातदाग, प्रखंड मेराल में विद्यालय की व्यवस्था एवं मध्याह्न भोजन (एमडीएम) संचालन से संबंधित प्राप्त शिकायत पर गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने का निर्देश दिया था. उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग की जांच कराई गई.

जांच के उपरांत प्राप्त जांच प्रतिवेदन एवं उसमें प्रतिपादित तथ्यों के आधार पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई. जांच प्रतिवेदन के आलोक में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिन्हा के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की कार्रवाई की गई है. वहीं संजय कुमार द्विवेदी एवं प्रियंका द्विवेदी, सहायक अध्यापक, तथा मंजू कुमारी, संकुल साधन सेवी के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए असंचयात्मक प्रभाव से एक वार्षिक वेतन/मानदेय वृद्धि की कटौती की गई है. जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन योजना का समुचित लाभ सुनिश्चित करने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा.

प्राप्त शिकायतों की जांच कर तथ्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया है, ताकि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण कायम रहे और विद्यार्थियों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़ें: एनओसी के बगैर बोकारो थर्मल में बन रहे आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण रोकने का वरीय महाप्रबंधक ने दिया निर्देश

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.