गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं

जनसुनवाई

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निर्देशित

गढ़वा dc पशुपतिनाथ मिश्रा ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया. जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया. आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया.

उक्त जनसुनवाई में सर्वप्रथम सदर प्रखंड के सुखबाना निवासी चंद्रदेव राम ने आवेदन समर्पित करते हुए राशन कार्ड होने के बावजूद भी राशन नहीं मिलने की शिकायत की है. उन्होंने प्रखंड प्रमुख द्वारा दिए गए आवेदन के माध्यम से बताया कि इनका राशन कार्ड बना हुआ है एवं पिछले तीन माह से राशन नहीं मिल रहा है. ये एक अत्यंत गरीब व्यक्ति हैं एवं किराए के घर में रहते हैं. राशन चालू कराने को लेकर प्रखंड एवं जिला स्तर पर कई बार प्रयास किए गए परंतु किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है. अतः मामले की आवश्यक जांच कराते हुए राशन कार्डधारी चंद्रदेव राम को राशन दिलाने का आग्रह किया गया.

गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड के ग्राम बेता के ग्रामीणों ने बिना ग्राम सभा कराये ही सेविका एवं सहायिका का चयन कर लिए जाने की शिकायत की है. ग्रामीणों ने बताया कि उपरोक्त चुनाव 14 अगस्त 2026 को ग्राम सभा आयोजित कर  किया जाना था, परंतु यह चुनाव गांव में न करा कर बिना ग्राम सभा कराये ही मनमानी ढंग से संपन्न कर दिया गया. अतः ग्रामीणों ने पुन: ग्राम सभा आयोजित कराकर सेविका एवं सहायिका का चयन करने का अनुरोध किया है. डंडई प्रखंड के रारो गांव निवासी खुश्दिल अंसारी ने दिव्यांगकता पेंशन किस समिति देने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि वह एक अत्यंत गरीब एवं दिव्यांग व्यक्ति हैं जिनके पास आए का कोई दूसरा साधन नहीं है. अत: अपने जीवन यापन के लिए उन्होंने दिव्यांगता पेंशन स्वीकृत करने का अनुरोध किया है.

मेराल प्रखंड के पेंदली निवासी ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन समर्पित करते हुए एस.आई.आर. प्रक्रिया में बीएलओ व अन्य संबंधित कर्मियों की लापरवाही से बूथ संख्या बदल देने की शिकायत की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि एस.आई.आर. कर्मियों की लापरवाही के कारण पेंदली गांव में स्थित बूथ संख्या 101 के लगभग 390 मतदाताओं का नाम काटकर टेटूका कला स्थित बूथ संख्या 102 में जोड़ दिया गया है, जिसके बीच की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है. इस बात को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. अतः ग्रामीणों ने एस.आई.आर प्रक्रिया में संलग्न कर्मियों पर उचित कार्रवाई करते हुए हटाए गए मतदाताओं का नाम उनके संबंधित बूथ संख्या 101 ग्राम पेंदली में जोड़ने का अनुरोध किया गया.

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा. आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया. साथ ही संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले में भारी वर्षा की चेतावनी को लेकर DC ने की समीक्षा बैठक, 2-3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश

संबंधित सामग्री

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.