गढ़वा डीसी ने की पशुधन विकास योजना से संबंधित जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

गढ़वा डीसी ने की पशुधन विकास योजना से संबंधित जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

गढ़वा डीसी ने की पशुधन विकास योजना से संबंधित जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा समाहरणालय के सभागार में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्रखंड स्तरीय चयनित लाभुकों की सूची के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने की. बैठक में योजना के सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए. प्रत्येक प्रखंड से प्राप्त लाभुक सूची का परीक्षण कर पात्रता मानदंडों के अनुरूप अनुमोदन के लिए विचार-विमर्श किया गया.

उपायुक्त ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित बकरा पालन, बतख पालन, सुकर (पिग) पालन, पोल्ट्री पालन सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं लाभ वितरण प्रक्रिया की भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पशुधन आधारित योजनाओं का सुदृढ़ क्रियान्वयन जिले के पशुपालकों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा. बैठक में दुधारू गाय/भैंस वितरण योजना, कमधेनु डेयरी फॉर्म, पशु आहार एवं चारा विकास योजना तथा प्रगतिशील डेयरी कृषकों को सहायता योजनाओं की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजन, आपदा प्रभावित परिवारों और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता के साथ लाभान्वित किया जाए.

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि लाभुक चयन से लेकर अनुदान वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, तकनीकी निगरानी और समयबद्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए. बैठक में योजनाओं के तकनीकी पक्षों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि गढ़वा एवं विश्रामपुर समेत अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बसिया पुलिस ने 12 घंटे के अंदर 6 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में अपराधी को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय