गांडेय: बुधुडीह पैक्स में पोर्टल बंद होने से धान अधिप्राप्ति प्रभावित, किसान परेशान

By : News11 Bharat
गांडेय: बुधुडीह पैक्स में पोर्टल बंद होने से धान अधिप्राप्ति प्रभावित, किसान परेशान

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:  गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पैक्स में धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. दर्जनों किसानों ने पैक्स पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं और मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई. किसानों का कहना है कि दिसंबर माह में ही सरकार के निर्देशानुसार उन्होंने अपना धान पैक्स में जमा कर दिया था, लेकिन अब तक न तो पूरा धान ऑनलाइन हुआ है और न ही सभी किसानों को भुगतान मिल सका है.

किसानों ने बताया कि लगभग डेढ़ महीने बाद उन्हें नई धान की खेती में जुटना है, लेकिन पुराने धान का भुगतान अटका हुआ है. इससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है और खेती करने में दिक्कतें आ रही हैं. किसानों ने विभागीय लापरवाही और सिस्टम की खामियों पर सवाल उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की है.

पैक्स प्रबंधक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बीते वर्ष बुधुडीह पैक्स में 14 हजार 830 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई थी, जबकि इस वर्ष 2025-26 में मात्र 4625.14 क्विंटल धान ही लिया जा सका है. इसमें से 90 किसानों का धान ऑनलाइन कर भुगतान भी कर दिया गया है. हालांकि, पैक्स गोदाम में अभी भी लगभग 6000 क्विंटल धान पड़ा हुआ है, जो विभाग द्वारा पोर्टल नहीं खोले जाने के कारण ऑनलाइन नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि पोर्टल खुलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया संभव हो सकेगी.

इस दौरान दुलारचंद मंडल, रविंद्र वर्मा, नवीन कुमार सावंत, दिलीप कुमार वर्मा, मो. रूस्तम शेख, मुकेश मंडल, उमेश पंडित, संतोष मंडल और कुट्टु पंडित समेत अन्य किसानों ने पैक्स पहुंचकर जल्द धान को ऑनलाइन करने और बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की. किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

यह भी पढ़ें: खलारी में खुलेआम बिक रही स्कूल की किताबें और यूनिफॉर्म, उपायुक्त के आदेश को ठेंगा? अभिभावकों की जेब पर बढ़ा बोझ

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय