पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, अब गांवों में ही होगा सरकारी योजनाओं का समाधान

By : News11 Bharat
पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, अब गांवों में ही होगा सरकारी योजनाओं का समाधान

न्यूज 11 भारत 

डेस्क, बहरागोड़ा: झारखंड सरकार के निर्देशानुसार गुड़ाबान्दा प्रखंड के पंचायत सहायकों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत सचिवालयों को डिजिटल बनाना और ग्रामीणों को उनके द्वार पर ही सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाना है. वहीं मास्टर ट्रेनर राकेश च. मुर्मू और निताई मुर्मू द्वारा दिए गए इस प्रशिक्षण में पंचायत सहायकों को कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने के गुर सिखाए गए.वहीं प्रशिक्षण का लक्ष्य पंचायत सहायकों को इतना दक्ष बनाना है कि वे सरकार  द्वारा चलाए जा रहे लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमता से पहुँचा सकें.प्रशिक्षण के  पश्चात अब पंचायत सहायक अपने-अपने पंचायत सचिवालयों में स्थापित 'ग्राम पंचायत सहायता केंद्र' के संचालक की भूमिका निभाएंगे.समापन के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पंचायत सहायकों में मुख्य रूप से आशीष कु. करण, महेश्वर महतो, देवाशीष पातर, संजय पातर, कृपासिन्धु दलाई, झुनु रानी घोष, वासन्ती मांडी, प्रदीप कु. मुर्मू, सरस्वती मुंडा, सुकदा हांसदा, बासन्ती महतो , बुधी मांडी  आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेज, 22 मार्च को होगा भव्य आयोजन

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित