90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Foundation stones laid for two PCC roads worth ₹90

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

बरवाडीह प्रखंड के छेचा एवं अहीरपुरवा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया.

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड के छेचा एवं अहीरपुरवा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह एवं जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.पहली योजना के तहत छेचा पंचायत के पियाहटोला में लंबे समय से प्रस्तावित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने और कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क खराब रहने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी. 

सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी और गांव का संपर्क बेहतर होगा.इसके बाद विधायक रामचंद्र सिंह एवं जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने प्रखंड मुख्यालय पंचायत अंतर्गत अहीरपुरवा में एशियन घाट से मस्जिद तक बनने वाली पीसीसी सड़क का भी भूमि पूजन किया. ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया.इस मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है. सरकार के सहयोग से लंबित एवं अधूरी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो सके.

जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं. इससे आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है और क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर सामने आ रही है.कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू), बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी,अनिल कुमार सिंह, शिवानंद तिवारी,निजाम अंसारी, इमरान अंसारी,अवधेश मेहरा,असफाक अहमद मुन्ना, सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

संबंधित सामग्री

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

झारखंड

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजा हरिश्चंद्र घाट स्थित शिव मंदिर के पुजारी राजेश उर्फ झगड़ु बाबा के आकस्मिक निधन के बाद उनके गरीब एवं असहाय परिवार की मदद के लिए समाजसेविका आइशा सिंह आगे आईं.

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

झारखंड

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

पलामू के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और झारखंड के वित्त मंत्री सह छत्तरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने संयुक्त रूप स

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

झारखंड

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

बरवाडीह थाना क्षेत्र के लुहुर गैस गोदाम के समीप अपने खेत में लगे सागवान पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए.

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

झारखंड

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में मोहर्रम पर्व शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.

आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

झारखंड

आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चांडिल पुलिस निरीक्षक रवि कुमार