चाय दुकानदार से रंगदारी व मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व विधायक...

चाय दुकानदार से रंगदारी व मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

चाय दुकानदार से रंगदारी व मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिला के हुसैनाबाद में चाय दुकानदार से पांच हजार रुपये रंगदारी मांगने और मारपीट करने के कथित मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है. हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद थाना में पदस्थापित एसआई नर्वदेश्वर सिंह पर लगे आरोप पुलिस व्यवस्था की छवि को धूमिल करने वाले हैं. ऐसे में पलामू पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि संबंधित एसआई को तत्काल निलंबित करते हुए उनके खिलाफ जाँचपरान्त सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. पूर्व विधायक ने कहा कि जिस पुलिस पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है, यदि वही इस तरह के कृत्य में शामिल हो, तो आम जनता का भरोसा किस पर रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी एसआई पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी. विधायक ने कहा की इस तरीके की पूर्व मे भी ऐसी मामला बंसी बीघा नहर मोड़ के पास से इनके खिलाफ आई थी लेकिन उस समय भी कार्रवाई नहीं हुई.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद: अंबेडकर फाउंडेशन ऑफ इंडिया संस्था ने धूमधाम से मना पांचवा स्थापना दिवस, शिक्षा का उद्देश्य लेकर आगे बढ़ रहा

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय

किस्को क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ निकला हुसैनी जुलूस, "या हुसैन" के नारों से गूंजा इलाका

झारखंड

किस्को क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ निकला हुसैनी जुलूस, "या हुसैन" के नारों से गूंजा इलाका

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र के किस्को, होंदगा, चरहु, अरेया, नारी नवाडीह सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार को मुहर्रम के पवित्र अवसर पर हजरत इमाम हसन एवं हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में पू