न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्कः झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अनुराग गुप्ता भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में लिप्त रहे हैं और उन पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जांच होनी चाहिए.
त्रिपाठी ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि गुप्ता ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में लगभग 55 करोड़ रुपये की रिश्वत ली है. इसके अलावा, उन्होंने कोयले की अवैध वसूली में भी शामिल होने का आरोप लगाया.
पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को झारखंड से बाहर किया जाना चाहिए. सरकार को चाहिए कि वह तत्काल ED से जांच कराए ताकि सच सामने आ सके. गौरतलब है कि हाल ही में DGP अनुराग गुप्ता ने अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर हलचल तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें- DGP अनुराग गुप्ता के इस्तीफे पर बोले सीपी सिंह, कहा- देर आए दुरुस्त आए..
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने DGP अनुराग गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, ED जांच की मांग
संबंधित सामग्री
तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की
जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल
जमुई में नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया है।
एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या
मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी
मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की
Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद
स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य