पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने मोहम्मदगंज प्रखंड में किया वृक्षारोपण, प्रबुद्ध...

Former Minister Kamlesh Kumar Singh planted trees

पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने मोहम्मदगंज प्रखंड में किया वृक्षारोपण, प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मोहम्मदगंज प्रखंड के भजनिया स्थित

पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने मोहम्मदगंज प्रखंड में किया वृक्षारोपण प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मोहम्मदगंज प्रखंड के भजनिया स्थित माँ देवी धाम परिसर में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया तथा प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया. इस अवसर पर कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. 

उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान मातृ सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है. भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया है. 

वरिष्ठ भाजपा नेता सी.वी. रमन सिंह ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा. पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और जनसेवा जैसे अभियान राष्ट्र की प्रगति के मजबूत आधार हैं. अंत में युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक दायित्व और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा योगदान भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. 

कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री संतोष कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष राजकुमार मेहता, योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, विनय पासवान, हंसराज सिंह,, उदय सिंह,रामबालक गुप्ता, कामता मेहता,परमेश्वर माली,ब्रिज नारायण सिंह,नर्वदेश्वर सिंह, अशोक सिंह,अयोध्या चंद्रवंशी,विश्वनाथ चौधरी, दिलीप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,अशोक मेहता,रामसुंदर प्रसाद मेहता, एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: ए.के. सिंह कॉलेज जपला में नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय