न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो पिपराटांड़ मैदान, सिरका (अनगड़ा, रांची) में आयोजित चार दिवसीय “युवा महोत्सव सह टुसू मेला” के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर टुसू मेला का विधिवत उद्घाटन किया. मौके पर महिला फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया.
अपने संबोधन में सुदेश महतो ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को निखारते हैं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति को सहेजने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति अतुलनीय है और सौभाग्य की बात है कि हमारे युवाओं के दिल में अपनी संस्कृति के प्रति विशेष अनुराग दिखता है.
इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव जलनाथ चौधरी, रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो, जिला प्रवक्ता सह सिरका मुखिया रोशन लाल मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता विज्ञान सिंह, अनगड़ा प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र सिंह, साहेबराम महतो, पारसनाथ महतो, संजय महतो, अजीत महतो सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें- रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में JAC परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक