वन भूमि घोटाला: IAS विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज, ACB की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

By : Ark Sahuliyar
वन भूमि घोटाला: IAS विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज, ACB की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में जेल में बंद वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे को बड़ा झटका लगा है. हजारीबाग स्थित एसीबी की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने बुधवार को यह आदेश जारी करते हुए कहा कि फिलहाल उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती. इससे पहले सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने एसीबी के विशेष लोक अभियोजक अनुराग कुमार सिंह और विनय चौबे के अधिवक्ता शंकर बनर्जी की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. दो दिन बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करने का निर्णय सुनाया.

विनय चौबे पहले ही चर्चित शराब घोटाले और हजारीबाग के खासमहल सेवायत जमीन घोटाला मामले में आरोपी हैं. इसी बीच 10 नवंबर को एसीबी ने हजारीबाग में उनके कार्यकाल के दौरान हुए वन भूमि घोटाले में भी उन्हें अभियुक्त नामजद किया था. एसीबी इस मामले की प्रारंभिक जांच पहले ही पूरी कर चुकी है. इसके आधार पर रांची एसीबी की ओर से कांड संख्या 11/2025 दर्ज की गई है. इस केस में विनय चौबे के करीबी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार, ब्रोकर विजय सिंह सहित कुल 73 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- IAS विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने की पूछताछ

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.