न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
न्यायमूर्ति अम्बुज नाथ की अदालत में हुई सुनवाई
विनय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था. उनकी याचिका पर न्यायमूर्ति अम्बुज नाथ की अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने पक्ष रखा. वहीं, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ओर से विशेष लोक अभियोजक अभिषेक कृष्ण ने पैरवी की.
गौरतलब है कि ACB ने विनय सिंह को 26 सितंबर को हजारीबाग में वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था. इसी मामले में ACB ने कांड संख्या 11/2025 के तहत मामला दर्ज किया है. विनय सिंह के बाद इस केस में आरोपी विजय सिंह को भी सोमवार को गिरफ्तार किया गया.
ये भी पढ़ें- नक्सलियों के प्रतिरोध सप्ताह को लेकर अलर्ट, 15 अक्टूबर को झारखंड, छत्तीसगढ़ और बंगाल में बंदी का ऐलान