वन विभाग की कार्रवाई

गांडेय में दो अवैध आरा मिलों पर वन विभाग की कार्रवाई, मशीनें व लकड़ी जब्त

छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से आरा मशीन को उखाड़ दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय में दो अवैध आरा मिलों पर वन विभाग की कार्रवाई, मशीनें व लकड़ी जब्त

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: डीएफओ के निर्देश पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने गांडेय प्रखंड के लखनपुर और फुलची गांव में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ कार्रवाई की. प्रभारी वनपाल रोहित पंडित और वनरक्षियों की टीम ने दोनों स्थानों पर छापेमारी कर आरा मशीन समेत बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त की.

छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से आरा मशीन को उखाड़ दिया. टीम ने आरा मशीन, डीजल मशीन, चिरान पत्ती, चिरान मशीन सहित करीब 50 हजार रुपये मूल्य की लकड़ियां जब्त कीं. जब्त लकड़ियों में लिपटस, सखुआ, शीशम सहित अन्य प्रजातियों की लकड़ियां शामिल हैं. कार्रवाई के बाद जब्त मशीन और लकड़ियों को वन विभाग के कार्यालय लाया गया. वन विभाग की कार्रवाई से अवैध आरा मिल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

छापेमारी अभियान में प्रभारी वनपाल रोहित पंडित, संदीप मिश्रा तथा वनरक्षी रामदेव मरांडी, विष्णु किस्कू, रंजन शर्मा, दाऊद आलम और शमशेर अंसारी समेत अन्य वनकर्मी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने दिव्यांगों और बुजुर्गों को सरकारी योजना के तहत बांटे मुफ्त उपकरण

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.