खाद्य सुरक्षा विभाग

बरही: रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, फफूंद लगी मिठाइयां की गयी नष्ट

रक्षाबंधन के मद्देनजर बरही बाजार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने अपने टीम के साथ औचक निरीक्षण अभियान चलाया.

By : Dipali Kumari
बरही: रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, फफूंद लगी मिठाइयां की गयी नष्ट

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
त्योहार के पहले मिलावटी और बासी मिठाई बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रक्षाबंधन के मद्देनजर बरही बाजार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने अपने टीम के साथ औचक निरीक्षण अभियान चलाया.

निरीक्षण के दौरान टीम ने बरही थाना क्षेत्र के धनबाद रोड पर स्थित कई मिठाई दुकानों और होटलों की जांच की. इस दौरान धनबाद रोड स्थित कामधेनु होटल सहित अन्य दुकानों में रखी फफूंद लगी और खराब मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया. अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई और गुणवत्ता बनाए रखने की सख्त हिदायत भी दी. वहीं धनबाद रोड, बरही बाजार स्थित सुरेंद्र होटल में रखी मिठाइयों की जांच की गई. जांच में वहां रखी लगभग सभी मिठाइयां खाने योग्य पाई गईं.

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और निर्माण तिथि अवश्य जांचें. कहीं भी खराब या मिलावटी सामान बेचते पाए जाने पर तुरंत विभाग को सूचना दें. इस औचक निरीक्षण से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन नवजीवन-III में चार नक्सलियों का आत्मसमर्पण, AK-47 समेत हथियार व 2200 से अधिक कारतूस बरामद

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.