पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत, एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित

पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत, एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित

पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से निर्मित पीसीसी सड़क में अनियमितता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर द्वारा विधायक रामचंद्र सिंह से शिकायत की गई थी. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिले के उप विकास आयुक्त को जांच कमेटी गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके अलावा जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने मामले को लेकर विभागीय सचिव तथा उप विकास आयुक्त को भी लिखित शिकायत सौंपी थी. मामले की गंभीरता तथा विभाग और संवेदक की कथित लापरवाही को देखते हुए उप विकास आयुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए अनुमंडलीय पदाधिकारी के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन कर दिया है.

जांच टीम में अनुमंडलीय पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज एवं विभागीय कार्यपालक अभियंता को शामिल किया गया है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सड़क निर्माण योजना की जांच के आदेश कुछ दिन पूर्व प्राप्त हुए हैं. छुट्टी समाप्त होते ही अनुमंडलीय पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से सड़क निर्माण कार्य की जांच की जाएगी, जिसके बाद विस्तृत जांच रिपोर्ट उप विकास आयुक्त को सौंपकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "जीवन को हां कहें-नशे को ना कहें" में बोलें जिला प्रधान जज शेषनाथ सिंह

संबंधित सामग्री

जमुआ चौक पर डीटीओ की सघन जांच, 7 भारी वाहन जब्त

झारखंड

जमुआ चौक पर डीटीओ की सघन जांच, 7 भारी वाहन जब्त

विश्व पृथ्वी दिवस: हरियाली फैलाकर पृथ्वी बचाने के संकल्प का दिन

झारखंड

विश्व पृथ्वी दिवस: हरियाली फैलाकर पृथ्वी बचाने के संकल्प का दिन

रांची: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात शूटर सत्यम पाठक का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

झारखंड

रांची: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात शूटर सत्यम पाठक का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

स्कूलों में अब पढ़ाई से पहले पानी जरूरी! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, हर घंटे बजेगी ‘वॉटर बेल’ की घंटी

देश-विदेश

स्कूलों में अब पढ़ाई से पहले पानी जरूरी! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, हर घंटे बजेगी ‘वॉटर बेल’ की घंटी

नंदीग्राम में वोटिंग से पहले बड़ा फेरबदल, EC ने बदला पुलिस ऑब्जर्वर, पूर्व CBI अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

राजनीति

नंदीग्राम में वोटिंग से पहले बड़ा फेरबदल, EC ने बदला पुलिस ऑब्जर्वर, पूर्व CBI अधिकारी को मिली जिम्मेदारी