होली पर्व को लेकर हुसैनाबाद में फ्लैग मार्च, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

By : Vaibhaw Vikram
होली पर्व को लेकर हुसैनाबाद में फ्लैग मार्च, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

पलामू/डेस्क: होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी कड़ी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मोहमद याक़ूब, अंचल अधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को हुसैनाबाद शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च मे थाना प्रभारी हुसैनाबाद चंदन कुमार, थाना प्रभारी हैदरनगर अफजल अंसारी, देवरी ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे. फ्लैग मार्च हुसैनाबाद थाना परिसर से शुरू होकर पटेल चौक, भट्ठी रोड, गांधी चौक, मुख्य बाजार एवं अंबेडकर चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा. 

इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. एसडीपीओ एस. मोहमद याक़ूब ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और आवश्यक होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन द्वारा शहर में लगातार गश्ती की जाएगी तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की उपस्थिति रहेगी. 

फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देना है. फ्लैग मार्च के दौरान बाजार क्षेत्र में लोगों ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया और विश्वास जताया कि इस बार होली पर्व हुसैनाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष को अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने किया सम्मानित, दी जीत की बधाई

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य