चक्रधरपुर में चोरी के मामले में कुख्यात चोर समेत पांच गिरफ्तार, चार मोबाइल और चांदी के आभूषण बरामद

सफलता

चक्रधरपुर में चोरी के मामले में कुख्यात चोर समेत पांच गिरफ्तार, चार मोबाइल और चांदी के आभूषण बरामद

घर में घुसकर सोना-चांदी और नगदी चोरी करने के मामले का चक्रधरपुर पुलिस ने किया खुलासा

चक्रधरपुर में चोरी के मामले में कुख्यात चोर समेत पांच गिरफ्तार चार मोबाइल और चांदी के आभूषण बरामद

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चक्रधरपुर/डेस्क: चक्रधरपुर में घर में घुसकर चोरी के मामले का खुलासा, चोरी का सोना पश्चिम बंगाल में बेचने की जानकारी, पुलिस ने कई ठिकानों पर की छापेमारी ,चक्रधरपुर पुलिस ने घर में घुसकर सोना-चांदी और नगदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए कुख्यात चोर दिलावर अली उर्फ लादेन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी के आभूषण और चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी चोरी की कई घटनाओं में पहले भी संलिप्त रहा है.

एसडीपीओ डॉ सैयद मुश्ताफ हाशमी ने गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे चक्रधरपुर थाना में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि  चक्रधरपुर के वार्ड संख्या छह, मस्जिद पट्टी रोड निवासी सजीदा बेगम के लिखित आवेदन पर 24 मई 2026 को चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 63/2026 दर्ज किया गया था. मामले में घर में घुसकर सोना, चांदी और नगद रुपये चोरी करने का आरोप लगाया गया था. प्राथमिकी में दंदासाई निवासी दिलावर अली उर्फ लादेन को आरोपी बनाया गया था.

आत्मसमर्पण के बाद खुलने लगी चोरी की कड़ियां

पुलिस के अनुसार दिलावर अली उर्फ लादेन ने 26 अगस्त को सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के समक्ष आत्मसमर्पण किया. उसके पास से चोरी के चांदी के दो चूड़ी, दो पायल, एक कमर का छल्ला और एक रोलगोल अंगूठी बरामद की गई.

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी दी. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने छापामारी टीम गठित कर चक्रधरपुर, मनोहरपुर और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई की.

चोरी का सोना पश्चिम बंगाल में बेचने की जानकारी

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि दिलावर ने चोरी किया हुआ सोना पुरुलिया जिले के मुमताज अंसारी को बेचने के लिए दिया था. मुमताज अंसारी ने कथित तौर पर वह सोना बलरामपुर के आभूषण कारोबारी विमल चंद्रा को बेच दिया. पुलिस इस कड़ी में आगे की जांच कर रही है.

जांच के दौरान यह भी पता चला कि दिलावर ने ट्रेन और अन्य स्थानों से चोरी किए गए मोबाइल फोन मनोहरपुर के सुभम दास और विकास घोष को बेचे थे. छापेमारी के दौरान सुभम दास के पास से एक, विकास घोष के पास से दो तथा मुमताज अंसारी के पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया.

पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी दिलावर अली उर्फ लादेन के अलावा सुभम दास, विकास घोष, विमल चंद्रा और मुमताज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. इनमें कुछ आरोपियों की भूमिका कथित रुप से चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से जुड़ी बताई गई है.

मुख्य आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दिलावर अली उर्फ लादेन के खिलाफ चक्रधरपुर थाने में चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं. इनमें वर्ष 2022, 2023 और 2026 के मामले शामिल हैं. पुलिस ने उसे चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त आरोपी बताया है. पुलिस अब बरामद सामानों के स्रोत और चोरी की अन्य घटनाओं से उसके संबंधों की जांच कर रही है. साथ ही पश्चिम बंगाल में कथित रुप से बेचे गए सोने की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है. प्रेस कांफ्रेंस में इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गुफरान खान मौजूद थे.

छापेमारी दल में शामिल 

 सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ चक्रधरपुर
डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी, पु.नि. सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पु.अ.नि. गुफरान खान, स.अ.नि. अर्जुन कुमार और सशस्त्र बल चक्रधरपुर थाना.


यह भी पढ़ें: बहनो! जल्दी करो, भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए अब नहीं बचा है ज्यादा समय

संबंधित सामग्री

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा