झारखंड में आसमान से बरस रही आग, राजधानी में तापमान 40 डिग्री के करीब, अचानक बारिश से कुछ जिलों में बदला मौसम

By : News11 Bharat
झारखंड में आसमान से बरस रही आग, राजधानी में तापमान 40 डिग्री के करीब, अचानक बारिश से कुछ जिलों में बदला मौसम

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में ज्येष्ट महीने के आगमन से पहले ही आसमान से आग बरसने लगी है. गर्मी का आलम यह है कि पारा 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है. राजधानी रांची को तापमान में थोड़ी राहत है जहां पारा अभी 40 डिग्री से नीचे है. वैसे मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है. इस बीच  देश के उत्तर भागों में पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में धिका और शुक्रवार को रांची, संथाल परगना, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, सिंहभूम, खूंटी और सिमडेगा जिलों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश भी हुई.. शनिवार के लिए IMD ने मौसम का जो अनुमान जारी किया है, उसके अनुसार, कुछ जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है और थोड़ी-बहुत बूंदाबांदी हो सकती है. वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों, खासकर खेतों में काम कर रहे किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

झारखंड में क्या है गर्मी का हाल?

झारखंड में कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. पलामू जिला राज्य में सबसे गर्म है.  यहां का पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है.  सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला जिले में 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जहां रातें अपेक्षाकृत ठंडी महसूस की गयीं.  राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, 

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित