रांची: हरमू रोड पर एक बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, कई सामान जलकर राख

By : Mansi Kumari
रांची: हरमू रोड पर एक बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, कई सामान जलकर राख

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के हरमू रोड स्थित प्लास्टिको वर्ल्ड नाम की एक दुकान की बिल्डिंग में कल गुरुवार की देर रात करीब एक बजे अचानक भीषण आग लग गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जब स्थानीय लोगों ने दुकान के मुख्य दरवाजे से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखी, तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी.

लेकिन दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में करीब आधे घंटे का समय लगा. इस दौरान स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाई और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की उनके अथक प्रयास से दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर लगभग काबू पा लिया गया. लेकिन इस अगलगी में काफी नुकसान पहुंचा और दुकान के आगे गेट पर खड़ी बाइक-स्कूटी समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अगलगी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ हैं. फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया हैं. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी.

यह भी पढ़े: धोनी के घर सजी स्टार क्रिकेटर्स की महफिल, कोहली-पंत पहुंचे डिनर पर.. फैन्स उनकी एक झलक के लिए हुए क्रेजी

संबंधित सामग्री

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार