न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में आज एक घर में अचानक आग लग गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा हैं. आग लगने के दौरान घर में रखे एक गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
गनीमत ये रही कि आग लगने के समय घर के लोग बाहर थे, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं. स्थानीय लोग और पड़ोसी मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे. वहीं. अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. हालांकि, आग लगने का असली कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया हैं.
यह भी पढ़े: रांची में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, जानें नो एंट्री और पार्किंग का पूरा प्लान