न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है कि उनके एसआईआर से भय क्यों लग रहा है. कहीं चोर की दाढ़ी में तिनका तो नहीं? प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि जामताड़ा उपायुक्त के सामने इरफान अंसारी ने देश की संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग के बीएलओ को बांधने के लिए जनता को उकसाया है. एसआईआर के खिलाफ भ्रम फैलाने वाले मंत्री पर एफआईआर हो. साथ ही उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए. प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि जब मंत्री हो भ्रम फैलाने लगे और संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग के कर्मचारी–अधिकारी के खिलाफ जनता को भड़काए तो उसे पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं रह जाता. मंत्री का यह कृत्य आपराधिक है.
प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने बिहार में भी एसआईआर को लेकर लगातार भ्रम फैलाया था, लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया. पर बिहार से एक भी मतदाता ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आपत्ति नहीं रखी. प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण एक विशेष अभियान है, जो मतदाता सूचियों को साफ-सुथरा, अद्यतन और धोखाधड़ी-मुक्त बनाने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन पर आधारित होता है. यह रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1950 की धारा 21(3) और संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत किया जाता है. एसआईआर का उद्देश्य मृत मतदाताओं, डुप्लिकेट एंट्री, अवैध प्रवासियों और अन्य अनियमितताओं को हटाना तथा नए मतदाताओं को जोड़ना है.
ये भी पढ़ें- BLO पर दिए गए बयान पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दी सफाई, कहा- मेरी बातों को गलत संदर्भ में पेश किया गया...
SIR के खिलाफ भड़काने वाले मंत्री इरफान पर हो FIR: आजसू पार्टी
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य