वित्त और संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर का बड़ा बयान, कहा- झारखंड में राजनीतिक परिवर्तन की बात में कोई दम नहीं

By : Admin
वित्त और संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर का बड़ा बयान, कहा- झारखंड में राजनीतिक परिवर्तन की बात में कोई दम नहीं

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में राजनीतिक परिवर्तन की चर्चाओं के बीच राज्य के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने स्पष्ट कहा है कि “ऐसी बातों में कोई दम नहीं हैं. राज्य स्थिर है और सरकार पूरी मजबूती से काम कर रही हैं."
मंत्री ने केंद्र सरकार पर सहयोग न करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि केंद्र से अपेक्षित मदद नहीं मिल पा रही है, लेकिन इसके बावजूद झारखंड की आर्थिक स्थिति कमजोर नहीं हुई हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “हम अपने दम पर भी विकास करने में पूरी तरह सक्षम हैं. हो सकता है कि केंद्र का ही खजाना खाली हो, इसलिए सहयोग नहीं मिल पा रहा हैं."

विधानसभा के पिछले सत्र का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि लगभग 80% प्रश्नों के उत्तर विभागों से प्राप्त नहीं हुए, जो गंभीर लापरवाही हैं. संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी ऐसी स्थिति रही, तो कार्यपालिका के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाएगा.

यह भी पढ़े: हुसैनाबाद दाता नगर सड़क पर ऊंचा व गलत बना ब्रेकर बना दुर्घटनाओं का कारण

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य