चन्दन/न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क: चतरा जिले के प्रतापपुर बाजार में बीते शाम एक जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल बन गया. इस भयंकर पत्थरबाजी में महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उपद्रव के दौरान डोमन ठाकुर के सैलून का शीशा भी टूट गया. जानकारी के अनुसार, यह हिंसक झड़प दो पक्षों के बीच हुई है. घटना के तुरंत बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है. प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी पुलिस बल के साथ इलाके में लगातार गश्त कर रहे हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए, एसडीओ के आदेश पर विवादित जमीन पर तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी गई है.