बरवाडीह में खाद-बीज दुकानों की हुई जांच, रेट चार्ट लगाने का निर्देश

By : Vaibhaw Vikram
बरवाडीह में खाद-बीज दुकानों की हुई जांच, रेट चार्ट लगाने का निर्देश

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
किसानों को निर्धारित दर पर खाद और बीज उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज, अंचल अधिकारी लवकेश सिंह एवं कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव ने बरवाडीह क्षेत्र के विभिन्न खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध खाद एवं बीज के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर तथा वर्तमान बिक्री दर की जांच की. 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दुकान के बाहर एवं अंदर खाद-बीज की निर्धारित कीमत का रेट चार्ट अनिवार्य रूप से लगाया जाए, ताकि किसानों को सही जानकारी मिल सके और किसी प्रकार की अनियमितता न हो. अधिकारियों ने कहा कि अधिक कीमत वसूले जाने या गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ की कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब और जावा महुआ किया गया नष्ट

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.