किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को समय पर एक नंबर और दो नंबर किस्म के धान के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. बीते वर्षों की तुलना में इस बार किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए 15 से 20 दिनों तक कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है. समय पर बीज मिलने से किसानों में संतोष और खुशी का माहौल है.
जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव देवकी देवी ने जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े, जिससे किसानों को काफी राहत मिली है. देवकी देवी ने मांग की कि किसानों को सभी प्रकार के बीज तथा खाद भी समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और खेती का कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके.
यह भी पढ़ें: भगवंत मान के कथित वीडियो पर कांग्रेस का हमला, इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग