KVK गिरिडीह

गिरिडीह में किसानों को मिली कीटनाशक के सुरक्षित उपयोग की ट्रेनिंग

कार्यक्रम में जिले भर के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और इसका लाभ लिया.

By : Dipali Kumari
गिरिडीह में किसानों को मिली कीटनाशक के सुरक्षित उपयोग की ट्रेनिंग

न्यूज़11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड और कृषि विज्ञान केंद्र, गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में आज बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में 'कीटनाशकों के सुरक्षित और विवेकपूर्ण उपयोग' पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले भर के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और इसका लाभ लिया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचआईएल के स्वतंत्र निदेशक अजय रंजन सिंह ने किसानों को कीटनाशकों के संतुलित, वैज्ञानिक और जरूरत आधारित उपयोग के लिए प्रेरित किया. विशेष अतिथि एचआईएल इंडिया लिमिटेड के विपणन निदेशक शशिकांत ने सुरक्षित छिड़काव तकनीक, मानव स्वास्थ्य, मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए.

तकनीकी सत्र में केवीके गिरिडीह के वैज्ञानिकों ने किसानों का मार्गदर्शन किया. केंद्र की प्रमुख डॉ. सुनीता कंडेयांग, ने कीट प्रबंधन, सही मात्रा, छिड़काव के समय और सुरक्षा उपायों पर फलदायी व्याख्यान कर विस्तृत जानकारी दी.

कार्यक्रम के अंत में केईसी प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली के सहयोग से सभी किसानों को सुरक्षा किट वितरित की गई, मौके पर मुख्य रूप से डॉ. संजय कुमार साथी, डॉ प्रमोद कुमार, श्री अशोक कुमार जरवाल, युगल किशोर भारती, नीरू महतो, सहित सैकड़ों महिला पुरुष किसान मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: पलामू: भारत गैस एजेंसी चोरी कांड का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश, 2.43 लाख रुपये बरामद, एक गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित