RCMS कार्यालय पिपरवार में विदाई समारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय सचिव सतीश...

RCMS कार्यालय पिपरवार में विदाई समारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय सचिव सतीश कुमार पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई

rcms कार्यालय पिपरवार में विदाई समारोह का आयोजन सेवानिवृत्त क्षेत्रीय सचिव सतीश कुमार पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क:
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीएचपी/सीपीपी परियोजना से सेवानिवृत्त हुए यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सतीश कुमार पांडेय को भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों,सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे कार्यकाल और संगठन के प्रति योगदान को याद करते हुए सम्मानित किया. समारोह की शुरुआत सतीश कुमार पांडेय के स्वागत के साथ हुई.

उपस्थित लोगों ने उन्हें माला पहनाकर अभिनंदन किया.  इसके बाद शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया. कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक रहा और वक्ताओं ने उनके कार्यकाल से जुड़े अनुभव साझा किए. अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सतीश कुमार पांडेय ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और समर्पण संगठन के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं.  

वक्ताओं ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का नया अध्याय है और उन्हें समाज व संगठन का मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा. कार्यक्रम का संचालन आरसीएमएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति ने किया.  उन्होंने सतीश कुमार पांडेय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठन उनके अनुभवों और मार्गदर्शन का लाभ भविष्य में भी लेता रहेगा. इस अवसर पर बीएन पांडेय,अनिल चौबे,एसके दुबे,गुंजन सिंह,रीना देवी, सैयद अरमान,इकबाल हुसैन,दिलीप दुबे,रजी अहमद,अवधेश पांडेय, गुड्डु सिंह,योगेंद्र पांडेय, अनिल पांडेय,आशीष तिवारी,इकबाल अहमद, इम्तियाज अंसारी,विकास पांडेय,अनिल सिंह,विनोद सिंह,शमसुद्दीन अंसारी, सिद्धार्थ तिवारी सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने सतीश कुमार पांडेय के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी. 

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक