चौपारण में मनाया जाएगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की तैयारी तेज

By : News11 Bharat
चौपारण में मनाया जाएगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की तैयारी तेज

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क:
चौपारण में फलाहारी बाबा के आश्रम सह श्री हनुमंत सेवा संस्थान परिसर में चौथे बैकुंठ उत्सव के अवसर पर दो दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत 21 मई 2026, गुरुवार को अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा, जबकि 22 मई 2026, शुक्रवार को हवन, पूर्णाहुति एवं महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा. महाभंडारा दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के आगमन तक चलेगा.

आयोजकों ने बताया कि बाबा की बैकुंठ उत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. साथ ही मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण योजना एवं तोरण द्वार का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल तथा बरही विधायक सह लोक लेखा समिति के सभापति मनोज कुमार यादव द्वारा किया जाएगा. संस्थान के अध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी एवं सचिव कुमार राहुल ने बताया कि आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में बाबा के भक्तों की बड़ी संख्या उमड़ने की संभावना है.

जानकारी हो कि फलाहारी उर्फ आलू बाबा की तपोभूमि मां भद्रकाली मंदिर तथा बिगहा गढ़काली मंदिर रही है. बाबा भगवान राम के परम भक्त थे, अपने अनन्य भक्त आनंद चंद्रवंशी एवं अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से उन्होंने हनुमान मंदिर की स्थापना कर हर वर्ष महायज्ञ आयोजन की परंपरा शुरू की, जो लगातार जारी है.

बताया जाता है कि फलाहारी बाबा ने बिगहा में ही समाधि ली थी. उनके समाधि स्थल सह कुटिया में उनकी प्रतिमा स्थापित है, जहां प्रत्येक वर्ष उनके भक्त बैकुंठ उत्सव मनाते है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते है. आयोजन की तैयारी में आनंद चंद्रवंशी, कुमार राहुल, मनीष सिन्हा, संजय सिंह, रामचंद्र सिंह, बलराम यादव, नीरज चंद्रवंशी, सिवेश सिंह, अरुण कुमार, बिनोद सिंह, सियाराम केशरी, प्रकाश साहु, सिटन साहु, प्रेम चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, छोटू चंद्रवंशी, पवन सिंह, सुभाष गुप्ता, शिवनंदन केशरी, दीपक केशरी, पंकज कुमार, संतोष अग्रवाल, भोला प्रजापति, रंजीत सिंह ,नरेश प्रजापति, पंकज सिंह, कामदेव प्रजापति, राहुल केसरी, अंकित केसरी, प्रवीण केसरी, अशोक सिंह, सुबोध सिंह, टोनी सिंह,  मिथुन शर्मा, वीरेंद्र सिंह, बालमुकुंद पांडे, पांडेबारा, रामलखन सिंह, सुरेश पाण्डेय, जय चंद्रवंशी, बरही, शिवपुजन सिंह, विक्रम चंद्रवंशी समेत अन्य आयोजन की सफलता में जुटे हैं.

यह भी पढ़े: बैंक लूटकांड का उद्भेदन करने वाले एसडीपीओ सहित तीन पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित
 

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.