बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था, भागवत कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

कलश यात्रा

बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था, भागवत कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

बारिश के बीच निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए.

बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था भागवत कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
लगातार हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को नहीं हिला सकी. प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व आज मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. बारिश के बीच निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया. 

प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आदर्श नगर स्थित छठ घाट पहुंची. श्रद्धालुओं ने वहां विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल कलश में भरा. इसके बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए कलश लेकर वापस प्राचीन पहाड़ी मंदिर स्थित कथा स्थल पहुंचे. कथा स्थल पर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई और विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की शुरुआत की गई. आयोजकों के अनुसार, देर शाम से कथा का शुभारंभ होगा. कथावाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कार का संदेश देंगे.

बारिश के बावजूद कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन के प्रति लोगों की गहरी आस्था और उत्साह को दर्शाया. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.
कलश यात्रा में पुरोहित बल्लू मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार द्विवेदी, बरवाडीह मुखिया कालो देवी, रेखा पाठक, उपासना सिन्हा, निरंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है और आने वाले दिनों में कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: पलामू: मूसलाधार बारिश से बढ़ा सोन नदी का जलस्तर, तटीय इलाकों में बढ़ी चिंता

संबंधित सामग्री

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई