गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी हवाई सुविधा: रांची Airport से मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू

By : Ark Sahuliyar
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी हवाई सुविधा: रांची Airport से मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का विस्तार किया गया है. मई महीने में यहां से चार अतिरिक्त उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है, जिससे मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद की यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.

रांची-मुंबई मार्ग पर विशेष समर फ्लाइट 
एयरलाइंस कंपनियों ने समर सीजन की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है. इंडिगो 1 मई से 29 मई के बीच रांची-मुंबई मार्ग पर विशेष समर फ्लाइट संचालित करेगी. यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन... सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी. तय कार्यक्रम के अनुसार विमान सुबह मुंबई से रवाना होकर रांची पहुंचेगा और कुछ समय बाद वापसी करेगा.

यात्रियों को यात्रा समय चुनने के अधिक विकल्प 
वहीं, एयर इंडिया ने भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है. नई व्यवस्था के तहत मुंबई के लिए शाम, दिल्ली के लिए सुबह और हैदराबाद के लिए दोपहर में उड़ानें उपलब्ध होंगी. इससे यात्रियों को यात्रा समय चुनने के अधिक विकल्प मिलेंगे.

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा 
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, बीते कुछ महीनों में यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है, जो गर्मी की छुट्टियों में और बढ़ जाता है. ऐसे में अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था से टिकट की कमी और बढ़े हुए किराये की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-  जमशेदपुर में बनेगा राज्य का पहला अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, पीपीपी मोड पर निर्माण के लिए मिली 153.36 करोड़ की स्वीकृति

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य