हाथी का कहर: आधी रात घर तोड़ा, मलबे में फंसे दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

हाथी का कहर

हाथी का कहर: आधी रात घर तोड़ा, मलबे में फंसे दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

सांसद प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता और मुआवजा दिलाने का दिलाया भरोसा

हाथी का कहर आधी रात घर तोड़ा मलबे में फंसे दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

​न्यूज़11 भारत 
लोहरदगा/डेस्क:
सुंदरु पंचायत के सुकुमार गांव में मंगलवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर मनोज उरांव के घर पर हमला कर दिया. हाथी ने देखते ही देखते घर को धराशायी कर दिया. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे. जान बचाने के लिए लोग किसी तरह घर से बाहर भागे, लेकिन दो बच्चे मलबे के बीच फंस गए. घटना के समय बिजली आपूर्ति भी ठप थी, जिससे भय और बढ़ गया. इधर बच्चों के फंसे होने की सूचना मिलते ही गांव लोगों ने हिम्मत जुटाई और मशाल जलाकर सामूहिक प्रयास से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. 

घटना की सूचना रात में ही सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव को दी गई. उन्होंने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी. सूचना मिलते ही वनरक्षियों की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को चीरी पतरा जंगल की ओर खदेड़ दिया गया. सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने सुकुमार गांव पहुंचकर पीड़ित मनोज उरांव के परिवार से मुलाकात की और क्षतिग्रस्त घर का जायजा लिया. उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि वन विभाग और प्रशासन से समन्वय कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की आवश्यकता है.

संबंधित सामग्री

हंटरगंज में वन विभाग कार्यालय पर हमला, अवैध कोयला जब्त करने के बाद 25-30 हथियारबंद लोगों ने छुड़ाए वाहन और आरोपी

झारखंड

हंटरगंज में वन विभाग कार्यालय पर हमला, अवैध कोयला जब्त करने के बाद 25-30 हथियारबंद लोगों ने छुड़ाए वाहन और आरोपी

वन विभाग की कार्रवाई के कुछ घंटों बाद कार्यालय में घुसकर हमला, कर्मियों से मारपीट और सरकारी राजस्व भी ले गए बदमाश

अहिरपूर्वा में सड़क-नाली निर्माण को लेकर संवेदक पर उठे सवाल, योजना बोर्ड नहीं लगाने का आरोप 

झारखंड

अहिरपूर्वा में सड़क-नाली निर्माण को लेकर संवेदक पर उठे सवाल, योजना बोर्ड नहीं लगाने का आरोप 

बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के अहिरपूर्वा गांव में पश्चिमी जिला परिषद के अनुशंसा पे डी एम एफ टी मदद से कराए जा रहे सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं.

बेंगाबाद में फसल चरने को लेकर हमला, मुखिया के जेठ-जेठानी घायल, गांव में तनाव, थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा

झारखंड

बेंगाबाद में फसल चरने को लेकर हमला, मुखिया के जेठ-जेठानी घायल, गांव में तनाव, थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत झलकडीहा पंचायत में फसल चरने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

गढ़वा परिसदन में झारखंड विधानसभा की समिति ने की बैठक

झारखंड

गढ़वा परिसदन में झारखंड विधानसभा की समिति ने की बैठक

विधायक सुरेश पासवान ने कहा- विकास योजनाओं को दी जा रही तेज गति

1928 के सेटलमेंट रिकॉर्ड में हेरफेर का मामला: कोर्ट ने दिया 7 दिनों में FIR दर्ज करने का आदेश

झारखंड

1928 के सेटलमेंट रिकॉर्ड में हेरफेर का मामला: कोर्ट ने दिया 7 दिनों में FIR दर्ज करने का आदेश

वर्ष 1928 के सेटलमेंट रिकॉर्ड में कथित हेरफेर और जालसाजी से जुड़े एक गंभीर मामले में आखिरकार अदालत के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है