पलामू में एक करोड़ की हथिनी चोरी, महावत भी लापता, तलाश में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम

By : Admin
पलामू में एक करोड़ की हथिनी चोरी, महावत भी लापता, तलाश में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हथिनी चोरी हो गई है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. हथिनी में सुरक्षा के लिए एक विशेष चिप लगाया गया था, जिसके आधार पर अब पुलिस और वन विभाग की टीम उसकी लोकेशन ट्रैक करने में जुट गई है. इस संबंध में मेदिनीनगर सदर थाना में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है.

हथिनी की जिम्मेदारी सौंपने के बाद हुई गड़बड़ी
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला हथिनी के असली मालिक हैं. उन्होंने बताया कि हथिनी ‘जयमति’ नाम से जानी जाती है, जो उन्हें संगम लाल से जिम्मेनामा पर मिली थी. खाने-पीने और देखभाल की उचित व्यवस्था न होने के कारण वे हथिनी को लेकर झारखंड के पलामू पहुंचे थे. नरेंद्र शुक्ला ने हथिनी की देखभाल की जिम्मेदारी मिर्जापुर निवासी मुन्ना पांडेय और चुनार के रहने वाले मन्ना पाठक को सौंप दी थी. इसी दौरान दोनों की दोस्ती एक अन्य हाथी मालिक ताड़केश्वर नाथ से हो गई.

अचानक हथिनी और महावत हुए लापता
नरेंद्र शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वे 11 अगस्त को पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके में पहुंचे थे. उस वक्त हथिनी और महावत वहीं मौजूद थे. लेकिन जब वे 13 अगस्त को दोबारा जोरकट पहुंचे, तो वहां न हथिनी थी और न ही महावत. इसके बाद उन्होंने कई दिनों तक झारखंड के अलग-अलग इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

पुलिस और वन विभाग की सक्रियता
आखिरकार, 12 सितंबर को नरेंद्र शुक्ला ने लिखित आवेदन देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. वहीं, हथिनी में लगे चिप का डाटा वन विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि उसकी सटीक लोकेशन पता लगाई जा सके. फिलहाल पुलिस ने हथिनी की चोरी के आरोप में संदिग्ध महावतों और उनसे जुड़े लोगों की तलाश शुरू कर दी है. मामले ने स्थानीय स्तर पर सनसनी फैला दी है, क्योंकि करोड़ों की कीमत वाली हथिनी के चोरी होने की यह पहली बड़ी वारदात बताई जा रही है.

यह भी पढ़े: India vs Pakistan मैच पर विवाद: शहीद की पत्नी ने जताई नाराजगी, कहा- BCCI की फैमिली से कोई मरा नहीं इसलिए…

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट