बहरागोड़ा में हाथी का तांडव! युवक की बाइक को सूंड से उठाकर पटक-पटक कर तोड़ा

By : News11 Bharat
बहरागोड़ा में हाथी का तांडव! युवक की बाइक को सूंड से उठाकर पटक-पटक कर तोड़ा

न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा प्रखंड के लुगाहारा गांव में रविवार को एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. गुस्साए हाथी ने एक युवक की बाइक को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि युवक समय रहते वहां से भाग निकला और उसकी जान बच गई. जानकारी के अनुसार, लुगाहारा गांव निवासी सोनू महतो अपने दोस्तों के साथ मैदान में खेल रहा था. इसी दौरान इलाके में एक जंगली हाथी पहुंच गया. हाथी को देखते ही युवक और उसके साथी घबरा गए. सोनू महतो अपनी बाइक मौके पर छोड़कर जान बचाने के लिए भाग गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी काफी आक्रामक था. उसने बाइक को अपनी सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटका, जिससे बाइक पूरी तरह डैमेज हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस जंगल क्षेत्र में अक्सर हाथियों की आवाजाही होती रहती है. इसके बावजूद कई लोग हाथियों के करीब जाकर फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश करते है, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. ग्रामीणों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. वन विभाग ने भी लोगों को जंगली हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है. विभाग ने कहा कि हाथियों को उकसाने या उनके करीब जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

यह भी पढ़े: झारखंड बालिका आवसीय विद्यालय कुकडु के छत का रेलिंग जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
 
संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई